बस्ती, अगस्त 14 -- Basti News: बस्ती। जिले में परिवहन आयुक्त के निर्देश में 11 से 25 अगस्त तक मिशन सेफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें इस अभियान के तहत अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिसमें अभी तक प्रपत्र पूर्ण नहीं होने पर तीन स्कूली वाहनों के खिलाफ चालान और सीज करने की कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने बताया कि जिन विद्यालयों में कोई वाहन अनफिट पाया गया है, उन्हें लाल सूची में शामिल किया गया है। बार-बार नोटिस व संपर्क के बावजूद फिटनेस, परमिट नहीं कराने वाले वाहनों के पंजीयन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत निलंबित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 के तहत 603 स्कूली वाहनों का चालान छह माह तक पंजीयन निलंबित रहने पर उसे निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों...