Basti News: अधिवक्ता की पिटाई के मामले में चार आरोपी हिरासत में
बस्ती, अक्टूबर 18 -- Basti News: बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के बेइली मैरिज हॉल के पास अधिवक्ता की पिटाई के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। अधिवक्ता की बहन की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता देर रात कचहरी से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेरकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोप है कि अधिवक्ता एक मुकदमे की पैरवी कर रहे थे, जिससे नाराज होकर उनके साथ मारपीट की गई।कलवारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।घटना यह भी पढ़ें- Basti News: मनबढ़ों ने अधिवक्ता पर किया जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर को लेकर जिले के अधिवक्ताओं में आक्रोश है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.