Basti News: अधिकारियों ने रोडवेज की व्यवस्था परखी
बस्ती, अगस्त 29 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए शुक्रवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बस्ती रोडवेज बस स्टैंड का संयुक्त निरीक्षण किया। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आरटीओ प्रशासन फरीदउद्दीन, यात्रीकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कल्पना श्रीवास्तव और वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ज्ञान्ति सिंह ने बस स्टैंड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बसों में यात्रा कर रहीं महिला यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही यह भी जांचा कि नि:शुल्क यात्रा सुविधा के तहत महिलाओं से कोई किराया तो नहीं लिया जा रहा है। अधिकारियों ने यात्रियों को मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री की ओर से रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Gonda News: गोंडा : रक्षाबं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.