Basti News: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
बस्ती, अक्टूबर 27 -- Basti News: वाल्टरगंज/सल्टौआ। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बहेरिया गांव के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे धान के खेत में जा गिरा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक की पहचान बांसापार गांव निवासी मदनमोहन उर्फ भोला (35) पुत्र देवीशरण शुक्ल के रूप में हुई। हादसे की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को लेकर जिला अस्पताल चले गए. परिजनों के अनुसार, मदनमोहन मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर से बिना बताए बाइक लेकर कहीं निकला था। शाम को फोन करने पर उसने बताया कि आप लोग भोजन कर लें, वह खाना खाकर ही घर आएगा। मदनमोहन विदेश में रहकर मजदूरी करता था और परिवार का खर्च चलाता था। वह एक माह पहले ही घर आया था। उसके दो बेटे हैं।इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.