Basti News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
बस्ती, नवम्बर 4 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जनपद सन्तकबीरनगर के बेलहर थानाक्षेत्र के भरवलिया खुर्द निवासी बाइक सवार युवक अपने दोस्त के साथ रुधौली आ रहे थे। रुधौली बखिरा मार्ग पर स्थित सुरवार कला चौराहे के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आ गये, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सन्तकबीरनगर के बेलहर थानाक्षेत्र के भरवलिया खुर्द निवासी आकाश लोधी (32) पुत्र शत्रुघ्न लोधी बाइक से रुधौली आ रहे थे। बाइक पर उनके दोस्त अंगद चौधरी पुत्र सुर्यप्रकाश चौधरी भी बैठे थे। अचानक सुरवार कला के पास अज्ञात वाहन के चपेट आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और हादसे में अंगद चौधरी घायल हो गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.