Basti News: अज्ञात टेंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल, पैर टूटा
बस्ती, सितम्बर 4 -- Basti News: बस्ती। महुली थानाक्षेत्र के हरिहरपुर निवासी शिवम पांडेय (35) पुत्र अशोक पांडेय गुरुवार को किसी काम से बस्ती गए थे। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। लालगंज थाना क्षेत्र के थरौली गांव के पास पहुंचते ही सामने से महादेवा की ओर से आ रहे अज्ञात टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका दायां पैर टूट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, एंबुलेंस के लिए फोन करने के बाद करीब आधे घंटे तक वाहन नहीं पहुंचा। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से निजी साधन से घायल को जिला चिकित्सालय बस्ती पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.