Basti News: अगौना की माटी के साहित्य गौरव आचार्य रामचन्द्र को किया नमन
बस्ती, अक्टूबर 25 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हिन्दी साहित्य के महान आलोचक आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की जयंती उनकी जन्मभूमि अगौना स्थित आचार्य रामचन्द्र शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। इस दौरान जयंती एवं स्मृति समारोह, विचार गोष्ठी और राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कवियों की रचनाओं ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। डॉ. केपी मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि महेश शुक्ल, पूर्व विधायक अंबिका सिंह और नागेश्वर सिंह राना ने कहा कि आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने अगौना की माटी से निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.