Basti News: अंडे की दुकान पर भिड़ गये दो पट्टीदार, बाजार में कैंची से हमला कर किया घायल
बस्ती, अगस्त 31 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत बाजार में अंडे की दुकान पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सिलाई का काम करने वाले एक युवक ने विपक्षी पर कैंची से हमला कर लहुलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा, दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों को छुड़ाने में पुलिस के पसीने छूट गए। मौके पर भीड़ लग गई थी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने वॉयरल कर दिया। छावनी थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव निवासी करन निषाद पुत्र काली प्रसाद अपने साथी धवन निषाद के साथ विक्रमजोत बाजार में अंडे की दुकान पर अंडा खाने के खड़े थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार पप्पू निषाद भी वहां पहुंच गए। गांव की किसी पुरानी बात को लेकर उन्होंने विपक्षी पर तंज कस दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष उत्तेजित हो गए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.