बस्ती, सितम्बर 30 -- Basti News: बस्ती। ओरवारा-मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के बीच बंद रेलवे गेट संख्या 191सी के पास बने अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने अंडरपास के पास धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रेलवे से अंडरपास में भरे पानी को तत्काल निकालने और आवागमन सुचारु कराने की मांग की। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बाद में रेलवे की ओर से पंपसेट मशीन भेजकर पानी निकालने का काम शुरू कराया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा राशिद बेग ने बताया कि ओरवारा-मुंडेरवा के बीच किलोमीटर संख्या 557/17-18 पर स्थित बंद रेलवे गेट के पास अंडरपास में पानी भर गया था। आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची तो वहां 15 से 20 लोग मौजूद थे। कुछ ही देर में प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़कर करीब 80 से...