पटना, अगस्त 31 -- Barh Hooch Tragedy: बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ में 4 लोगों की कथित तौर से जहरीले शराब से हुई मौत पर अब सियासत शुरू हो गई है।राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में शराब से जुड़े मामलों में दलितों और अति पिछड़ों को ही जेल जाना पड़ता है। तेजस्वी यादव ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और यह कोई पहली घटना नहीं है जिसमें जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की चीजें हुई हैं। इसमें तो प्रशासन को देखना चाहिए। प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिहार में ध्वस्त हो चुका है। इस तरह की घटना अगर बिहार में हो रही है तो यह बहुत ही गंभीर बात है। ऐसी घटना कैसे हो जा...