Bareily News: 73 फीसदी मतदान, 17 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में 73.69 फीसदी मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। वर्ष 2020 के चुनाव के मुकाबले यह दशमलव 21 फीसदी ज्यादा है। सबसे ज्यादा 93.88 फीसदी मतदान अमरोहा में और सबसे कम 61.73 प्रतिशत मतदान पीलीभीत में हुआ। बरेली जिले में 71.99 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। देर रात तक संजय कम्युनिटी हॉल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को जमा किया गया। अब 27 अक्टूबर को 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। खंड शिक्षक चुनाव के लिए बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा और बिजनौर में कुल 105 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 47701 मतदाताओं को अपने वोट का प्रयोग करना था। बरेली जिले में 25 बूथ पर 6763 वोटर रजिस्टर्ड थे। सुबह आठ बजे से मतदान केंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.