बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: बरेली। कृषि विज्ञान केंद्र में 2 से 4 नवंबर तक मधुमक्खी पालन (मौन पालन) का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बरेली, बदायूं,पीलीभीत और उधम सिंह नगर के 65 कृषकों ने भाग लिया, जिनमें 12 महिलाएं भी थी। डॉक्टर रंजीत सिंह ने प्रशिक्षण में मौन वंश की प्रजातियां, मौन पालन के लिए आधारभूत सुविधा एवं सामग्री, बेमौसम में मौन पालन को कैसे सुरक्षित करें, शहद निष्काषन, मौन वंशो का देशांतर एवं शुद्ध-अशुद्ध शहद की पहचान की वैज्ञानिक जानकारी दी। केवीके के अध्यक्ष डॉ अरविंद सिंह तेतरवाल ने मौन पालन को वर्तमान कृषि में अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए सबसे सुगम और फायदेमंद व्यवसाय बताया। यह भी पढ़ें- Champawat News: किसानों को मौन पालन बक्से बांटे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...