बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। पुलिस ने 550 ग्राम अफीम एक एंड्राइड मोबाइल के साथ तस्कर को पकड़ा। गुरुवार की सुबह कस्बा प्रभारी लक्ष्मी नारायण अपनी टीम के साथ गस्त कर रहे थे। मुखबिर ने बताया कि शब्बीर भट्ठे के पास हाईवे किनारे एक युवक के अफीम बेचने की फिराक में खड़ा है। मुखबिर की बात पर विश्वास करके पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस टीम को देखकर युवक भागने लगा टीम ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 550 ग्राम अफीम एक एंड्राइड टच मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम देव सुमन शर्मा 21 वर्ष निवासी संजय कॉलोनी फतेहगंज पूर्वी बताया उसने बताया कि वह नशे का आदी है और हाईवे पर ट्रक ड्राइवर से अफीम खरीद कर बिक्री करता है। पुलिस ने युवक को एनडीपीएस की धारा में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...