Bareily News: 542 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बरेली, जुलाई 18 -- Bareily News: बारादरी पुलिस ने अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उनके कब्जे से 542 ग्राम अफीम बरामद हुई है। कैंट में चनेहटी निवासी वीरू उर्फ धर्मेंद्र को शुक्रवार रात बारादरी पुलिस ने शाहदाना रेलवे ग्राउंड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 227 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इसके अलावा सम्राट अशोक नगर वाले रास्ते से रामपुर में थाना खजुरिया के गांव खंडिया निवासी राजपाल को भी शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 265 ग्राम अफीम बरामद हुई है। वह रामपुर से अफीम बेचने बरेली आया था। पुलिस ने एनडीपीएस की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.