बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: भमोरा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आंवला-भमोरा रोड किनारे बंद पड़े स्कूल से दो तस्करों को 53 किलो डोंडा के साथ पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से दो मोबाइल, 2720 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक गौरव चौहान हमराही टीम के साथ गुरुवार की सुबह भमोरा-आंवला रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान वन विभाग कार्यालय की ओर बंद पड़े एक स्कूल में दो युवक प्लास्टिक के भरे बोरे लिए बैठे दिखे। दोनों से बोरों में भरे सामान की जानकारी ली तो दोनों ने बताया कि वह डोंडा खरीद कर लाए हैं, जिसे मंहगे दामों में उत्तराखंड ले जाकर बेंच देते हैं, उन्होंने जिस व्यक्ति से डोंडा खरीदा है उसका नाम नहीं जानते हैं। एक तस्कर ने अपना नाम सुखपाल, दूसरे ने...