बरेली, नवम्बर 21 -- Bareily News: बरेली। निवेशकों को मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई चिटफंड कंपनी आईसीएल और इसके सीएमडी आरके गोला समेत अन्य के खिलाफ मुकदमों की संख्या 51 हो गई है। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर थाना प्रेमनगर में 16 आरोपियों पर दो अन्य मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। आईसीएल कंपनी और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ ये दोनों मुकदमे बदायूं में थाना उझानी के गांव कछला पुख्ता निवासी एजेंट नरेंद्र सिंह ने दर्ज कराए हैं। इनमें आईसीएल फैमिली कंपनी लिमिटेड, अमित शर्मा, चेयरमैन रूप किशोर गोला, निदेशक अवधेश कुमार गोला, अनिल कुमार साहू, दिनेश कुमार, जितेंद्र गुप्ता, आनंद पाल गोला, दीपक भटनागर, नंदन कुमार, अकील अहमद, दो अज्ञात, आईसीएल म्युचुअल बेनिफिट कॉरपोरेशन लिमिटेड, श्रीराम, इमेज कैरियर लिमिटेड और पुष्पेंद्र को आरोपी बनाया है।

ज...