Bareily News: 473 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: फोटो 03- बिशारतगंज में अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया बिशारतगंज। पुलिस ने 473 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को पकड़ कर जेल भेजा है। रविवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक वीर सिंह, कांस्टेबल मोहित शर्मा, छत्र पाल, नीरज, धर्मेंद्र आदि ने मधुसूदन फैक्ट्री के पास से एक व्यक्ति को गिरफतार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 473 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम भगवान दास निवासी पटपरागंज थाना अलीगंज बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.