Bareily News: 45 कनेक्शन कटे, 10 पर बिजली चोरी की रिपोर्ट
बरेली, सितम्बर 11 -- Bareily News: आंवला। विद्युत उपकेंद्र मनपुरा की विभागीय टीम द्वारा बिजली बिल बकाया वसूली और चोरी रोकों अभियान के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 45 कनेक्शन काटे गए, जबकि 10 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम ने बड़े बकाएदारों के लगभग 45 विद्युत कनेक्शन काट दिए। इसके साथ ही मौके पर कटिया डालकर या अन्य माध्यमों से विद्युत चोरी करते पाए गए 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव मनौना, दरावनगर आदि में कार्रवाई की गई है। एसडीओ कामेश कुमार ने बताया कि यह चेकिंग एवं बकाया वसूली अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.