Bareily News: 40 रुपये का पेट्रोल डलवाया, बाइक झुकाने पर तेल न निकलने पर किया हंगामा
बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: बरेली। सिविल लाइंस स्थित एक पेट्रोल पंप पर 40 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद तेल न मिलने के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मणिनाथ निवासी अर्नव अपनी पत्नी के साथ पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। अर्नव का आरोप है कि पेट्रोल डलवाने के बाद उन्होंने बाइक को झुकाकर चेक किया, लेकिन पेट्रोल की एक बूंद भी नहीं निकली। इस पर उन्होंने पेट्रोल डाल रहे सेल्समैन राजकुमार से शिकायत की। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और पंप पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। वहीं, सेल्समैन राजकुमार ने कम पेट्रोल देने के आरोपों को खारिज कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.