Bareily News: 32 निराश्रित गोवंशों को किया संरक्षित
बरेली, अगस्त 9 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। नगर पालिका और ब्लॉक की ओर से चलाए गए संयुक्त अभियान में 32 निराश्रित गोवंश को पकड़कर संरक्षित किया गया है। बरेली लखनऊ हाईवे पर निराश्रित गोवंशों की अधिकता होने की वजह से प्रतिदिन हादसे हो रहे थे। लोगों ने डीएम से शिकायत कर हाईवे पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने की मांग की। डीएम ने ब्लॉक और पालिका की टीम बनाकर संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। टीम ने हाईवे के ग्राम उच्चसिया और रम्पुरा कमन के 32 निराश्रित गोवंश को पकड़ कर अंधरपुरा वृहद गोशाला में संरक्षित कराया गया। अभियान को ग्राम रमपुरा कमन के प्रधान, सचिव और उच्चसिया के ग्रामवासियों की ओर से विशेष प्रयास कर सफल बनाया गया। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: सड़कों पर मवेशी, दफ्तरों में अफसर, हवा में दिशा निर्देश प्रयास से आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.