बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए 30 सितम्बर तक मत्स्य जीरा, फ्राई व फिगरलिंग मत्स्य बीज को पकड़ना व शिकारमाही को प्रतिबन्धित किया गया है। डीएम अविनाश सिंह ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि बरसात में नदियों, बहती जल धाराओं में कतला, रोहू, नैन आदि प्रजाति प्रजनन करती है। मछलियों के सवर्धन एवं संरक्षण के लिए जिले की सीमा में प्रवाहित होने वाली नदियों में मत्स्य शिकारमाही व 30 सितम्बर 2026 तक मत्स्य जीरा, फ्राई एवं फिंगरलिंग मत्स्य बीज को पकड़ना पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाता है। उक्त अवधि में इसकी चेंकिग के लिए मत्स्य विभाग, राजस्व विभाग की टीम को अधिकृत किया गया है। इस दौरान यदि कोई व्यक्ति नदियों से मत्स्य बीज निकासी या मत्स्य शिकारमाही करते पकड़ा जायेगा तो उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश मत्स...