बरेली, अक्टूबर 27 -- बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग की मरम्मत Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। मरम्मत कार्य पूरा न होने पर रेल विभाग के इंजीनियरों की टीम ने बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 344 सी 2 दिन तक और बंद रखने का फैसला लिया है। मंगलवार को रेल क्रॉसिंग के खोले जाने का इंतजार कर रहे लोग मायूस हो गए हैं। इंजीनियरों ने 29 अक्तूबर को काम पूरा करने के बाद 30 अक्तूबर को रेलवे क्रॉसिंग खोले जाने का फैसला सुनाया है।  फतेहगंज पूर्वी दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्रासिंग संख्या 344 सी को मरम्मत कार्य के चलते 13 अक्तूबर तक सड़क यातायात के लिए बंद करने की सूचना दी थी। समय पर काम पूरा न होने की वजह से रेल विभाग ने 27 अक्तूबर तक रेलवे क्रॉसिंग बंद करके निर्माण कार्य पूरा करने की सूचना जारी की। मंगलवार को काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने रेलवे क्रॉ...