बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: भमोरा। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुत्ते, बंदर, बिल्ली और सियार के हमलों से घायल बच्चों, महिलाओं, पुरुषों समेत 29 घायलों को रैबीज वैक्सीन लगाई गई। इनमें देवचरा के आकाश, रितिक, कुड्ढा गांव के विमल, नगला के श्रीराम, लविश, बल्लिया के आशीष कुमार, आशीष, फिरोजपुर की गौरी, दलपतपुर के आयुष, पथरा के नवल, राजूपुर की आरोही, रामपुर बुजुर्ग के सौरव, रुद्रपुर के देव, बल्लिया की सोमवती सहित 14 को एक दिन में कुत्तों ने घायल किया, बल्लिया की उमैफा, फूलवती, राशि और प्रीति, लंगुरा का कुश, चकरपुर की शिवांगी, श्यामवीर नौरंगपुर, नवदिया का अंशु, बभियाना की उजैवा, आदिल, मझारा के पवन को बंदरों ने घायल कर दिया। सीएचसी के डॉक्टर राहुल यादव ने बताया कि बनारा गांव के कावेश और मझारा गांव के प...