Bareily News: 27 नदियों के जल से किया राधारानी का अभिषेक, ब्रजधाम बना इस्कॉन
बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: बरेली। 27 दिनों के मूलों में जन्मी राधारानी का 27 नदियों के जलकलश व 27 पुष्पों से अभिषेक कर मूल उतारे गए। इस्कॉन मंदिर में राधाष्टमी महोत्सव पर शृंगारित राधारानी की अलौकिक छवि को श्रद्धालु अपलक निहारते हुए श्रीराधे के जयकारे लगाते रहे। राधाष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में शनिवार सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया और दिनभर हरिनाम संकीर्तन, कथा एवं भक्ति के वातावरण से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। महोत्सव में मेयर उमेश गौतम विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने मंदिर में भगवान के दर्शन किए तथा राधाष्टमी महोत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण मधुर हरिनाम संकीर्तन, श्रीविग्रहों का भव्य महाभिषेक, छप्पन भोग अर्पण तथा राधाष्टमी की विशेष कथा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.