Bareily News: 260 में से 80 भट्टा संचालकों ने ही जमा किया शुल्क
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: जिले में कुल 260 भट्ठे हैं। इसमें से मात्र 80 भट्ठा संचालकों ने ही करीब 2.50 करोड़ रुपये की रेगुलेटिंग फीस जमा किया है। पांच कारोबारियों ने भट्ठे का संचालन नहीं करने के लिए खनन विभाग को प्रार्थना पत्र दिया है। एक अक्टूबर से नया भट्ठा सत्र शुरू होता है। 30 नवंबर तक बिना ब्याज के रेगुलेटिंग फीस जमा की जा सकती है। एक भट्ठे से औसतन तीन लाख रुपये फीस ली जाती है। बताया जा रहा है कि खनन में होने वाली दिक्कतों और प्रदूषण विभाग के कड़े नियमों के चलते अब इस कारोबार से कारोबारियों का मोह भंग होने लगा है। सीमेंट की ईंट आने से भी इस कारोबार पर असर पड़ा है। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि 30 नवंबर तक बिना ब्याज के फीस जमा हो सकती है। फीस जमा करने वाले भट्ठा संचालकों की संख्या में अभी और इजाफा होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.