बरेली, अगस्त 12 -- Bareily News: बरेली। जिले में नई स्टांप मूल्यांकन दरें 25 अगस्त 2026 से प्रभावी होंगी। डीएम की ओर से प्रस्तावित नई स्टांप मूल्यांकन दर सूची जारी कर दी गई है। सूची को सहायक महानिरीक्षक निबंधन बरेली, उपनिबंधक कार्यालय और स्टांप लिपिक के पोर्टल पर देखा जा सकता है। प्रस्तावित रेट लिस्ट पर आम लोगों से 17 अगस्त तक आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के लिए 20 अगस्त को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिन लोगों ने निर्धारित अवधि में आपत्तियां दी हैं, वे 20 अगस्त को सुबह 11 बजे बैठक में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: 15 अगस्त को अवकाश के चलते 17 अगस्त को होगा संपूर्ण समाधान दिवस उसके बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं होगा। यह भी पढ़...