Bareily News: 24 घंटे से बिजली गुल, क्योलडिया क्षेत्र के 300 गांवों में अंधेरा
बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: क्योलडिया। हरैया बिजली घर के अंतर्गत आने वाले 300 गांवों में पिछले 24 घंटों से बिजली पूरी तरह ठप है, जिससे पूरे इलाके के लोग गर्मी से बेहाल है। रविवार की शाम 33 केवीए बिजली लाइन में अचानक फाल्ट आने से पूरे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। वहीं उमस और भीषण गर्मी में बिजली न आने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। 24 घन्टे से बिजली न आने के कारण घरों में लगे इन्वर्टर भी पूरी तरह डिस्चार्ज हो चुके हैं, जिससे लोगों के सामने पीने के पानी की दिक्कत खड़ी हो गई है। परेशान ग्रामीणों ने जानकारी करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। अधिकारियों के इस रवैये से नाराज ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधा और बिजली सुचारु कराने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.