बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: बरेली। ज़िले में कानून-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए प्रशासन ने 22 सितंबर तक धारा 163 लागू की थी। अब गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली, गोवर्धन पूजा,भैयादूज, चित्रगुप्त जयंती और विभिन्न परीक्षाओं के चलते इसकी समय सीमा 23 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि धारा-163 का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। यदि कोई इसका उल्लंघन करेगा तो उसके ऊपर तत्काल विधिक कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: यूटीईटी परीक्षा को लेकर धारा 163 लागू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...