Bareily News: 22 सितंबर तक गन्ने के सट्टे में कराएं सुधार में कराएं सुधार
बरेली, सितम्बर 17 -- Bareily News: नवाबगंज के सहकारी गन्ना विकास समिति ने बुधवार को सर्वे/सट्टा प्रदर्शन मेला और आपत्ति निस्तारण कार्यक्रम किया। इसमें विधायक डॉ. एमपी आर्य ने किसानों को जागरुक किया। किसानों को बताया कि 22 सितंबर तक इस अभियान के तहत छूटे कृषकों को ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसान निर्धारित अवधि में अपने गन्ना सर्वे/सट्टा संबंधी विवरण की जांच कर लें।त्रुटि या आपत्ति होने पर निस्तारण कराएं। इस अवसर पर सहकारी गन्ना समिति लिमिटेड के अध्यक्ष निर्भय गंगवार, उपाध्यक्ष सर्वेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.