Bareily News: 22 साल से फरार वारंटी भोजीपुरा स्टेशन से गिरफ्तार
बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: पुलिस ने 22 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी वर्ष 2004 में दर्ज सड़क हादसे के मुकदमे में वांछित था और लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस कई बार उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन वह लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा केबी सिंह ने बताया कि आरोपी सुराली राजभर जनपद मऊ में थाना गोपालगंज के गांव जमीन दाड़ी का निवासी है। उसके खिलाफ वर्ष 2004 में थाना भोजीपुरा में सड़क दुर्घटना से जुड़े मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 338 और 304ए के तहत केस दर्ज हुआ था। मामले में अदालत से वारंट जारी होने के बावजूद वह पिछले 22 वर्षों से फरार था और न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी कई बार प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.