Bareily News: 22 ट्रेनों से 148 यात्री नियम विरुद्ध यात्रा करते पकड़े, 1.02 लाख का जुर्माना
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: जंक्शन पर गुरुवार को किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 148 लोगों को नियम विरुद्ध यात्रा करते पकड़ा। 1,02,035 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के मार्गदर्शन में अभियान का नेतृत्व सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि सिंह मीना ने किया। सुबह ही हरि सिंह मीना जंक्शन पहुंच गये। 13 टिकट चेकिंग कर्मचारियों तथा रेलवे सुरक्षा बल के 06 कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। 22 ट्रेनों में टिकट चेक किये गये। बिना टिकट यात्रा के 78 मामले,अनियमित यात्रा के 70 मामले पकड़े गए। 148 मामलों दर्ज कर यात्रियों से 1,02,035 रुपये का रेल राजस्व वसूला गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.