Bareily News: 20 को निकलेगी नाथ नगरी पैदल परिक्रमा
बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: बरेली। नाथ नगरी परिक्रमा सेवा समिति की ओर से 20 अगस्त को विशाल पैदल परिक्रमा निकाली जाएगी। बैठक में समिति संस्थापक सचिन देवल ने बताया कि गुरुवार को सुबह 6 बजे बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद पैदल यात्रा शुरू होगी। इसके बाद बाबा वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, बाबा धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ से मणिनाथ होते हुए बाबा अलखनाथ मंदिर पर महाआरती व प्रसाद वितरण के बाद यात्रा विश्राम होगा। बैठक में कोषाध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा, देवेश गुप्ता, विक्रम रस्तोगी, हरीश मूलचंदानी आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gonda News: शिवध्वज के साथ आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.