Bareily News: 17 प्रत्याशियों की किस्मत का खुलेगा पिटारा
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मंगलवार को संजय कम्युनिटी हॉल में मतगणना होगी। मतगणना पूर्ण होने के बाद 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। प्रत्याशियों के समर्थकों को मतगणना स्थल से 100 मीटर दूर रहना होगा। चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। संजय कम्युनिटी हॉल में मंगलवार को सुबह आठ बजे से 35149 मतों की गणना शुरू होगी। मतगणना के लिए आठ टेबल लगी हैं। एक टेबल आरओ की है। एक टेबल पर चार कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। सभी कर्मचारियों को सुबह छह बजे बुलाया गया है। कर्मचारियों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई है। किसी भी तरह के विवाद को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक प्रत्याशी अपने आठ मतगणना एजेंटों के साथ परिसर में प्रवेश कर सकेगा। प्रत्याशियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.