बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: बरेली। मुख्य संवाददाता। जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत जिले के 17 जरूरतमंद परिवारों को अलग अलग वरिष्ठ अधिकारियों ने गोद लिया है। डीएम अविनाश सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। नामित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने परिवारों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाएं और उन्हें गरीबी से बाहर निकालने के लिए लगातार निगरानी करें। अभियान के तहत सीडीओ ने बिथरी चैनपुर ब्लॉक के अधलखिया गांव की सुशीला देवी, जिला विकास अधिकारी ने क्यारा ब्लॉक के इटौवा सुखदेवपुर की सोवरन, जिला पंचायत राज अधिकारी ने बिथरी चैनपुर के परसोना गांव की हसीना, जबकि जिला कृषि अधिकारी ने भोजीपुरा ब्लॉक की प्रिया को गोद लिया है।

परिवारों की जरूरतों का आकलन इसी तरह मुख्य विकास अधिकारी (मनरेगा) ने चनेहटी की श्यारा बानो, मुख्य चिकित्सा अधि...