Bareily News: 167 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़कें फिर धंसीं, बरेली के सिविल लाइंस में सड़क पर बना गहरा गड्ढा, कभी भी
बरेली, अगस्त 9 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली कॉलेज रोड के बाद अब सिविल लाइंस में स्मार्ट सिटी के तहत बनाई गई सड़क धंस गई है। सड़क के बीचों-बीच गहरा गड्ढा हो जाने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद जलकल विभाग की लीकेज सीवर लाइन, वाटर लाइन और बिजली विभाग के ठेकेदारों द्वारा की गई खुदाई के कारण सड़कें लगातार खराब हो रही हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब 167 करोड़ रुपए की लागत से तैयार सड़कों की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी ने सड़कें खराब होने को लेकर संबंधित विभागों को नोटिस जारी किए हैं। हालांकि, पहले नोटिस का जवाब अभी तक नहीं आया है और इसी बीच दूसरी सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.