बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: नवाबगंज। स्वच्छता ही सेवा के तहत नगर पालिका परिषद की ओर से चलाए जा रहे 157 घंटे महासफाई अभियान में लगे सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। 157 घंटे के महासफाई अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों, सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसमें सफाई मित्र जी जान से जुटे हुए हैं। बुधवार को नगरपालिका परिषद कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रेमलता राठौर ने कस्बे की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Banka News: सफाईमित्रों की सुरक्षा और सम्मान को नगर परिषद ने दी ...