बरेली, अगस्त 15 -- Bareily News: फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र के सिसैया मगनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की करीब 15 वर्षीय पुत्री 12 अगस्त को घर से लापता हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सिसैया मगनपुर निवासी मनीष पुत्र राम औतार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अगस्त को जब वह घर पर नहीं थे, तभी उनकी करीब 15 वर्षीय पुत्री आरती शर्मा घर से चली गई। परिजनों के अनुसार किशोरी की मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बातचीत करती थी। किशोरी की सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए उसे सकुशल बरामद करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप, केस दर्ज पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर किशोरी तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। यह...