बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने और उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों का पूरा ब्योरा ऑनलाइन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों को 15 नवंबर तक शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड या अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड की 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का ब्योरा 15 नवंबर तक पोर्टल पर अपलोड करना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की सचिव रेखा दिवाकर ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हाईस्कूल-इंटर के 148 प...