Bareily News: 15 नवंबर को मनाया जाएगा उत्तराखंड स्थापना दिवस
बरेली, नवम्बर 2 -- Bareily News: कुर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर में रविवार को पर्वतीय समाज की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। समिति महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दीपावली पर्व होने के कारण उत्तराखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को मनाया जाएगा। उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट और कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करने की अपील की। लोक गायक और सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड की टीमें विशेष प्रस्तुतियां देंगी। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने बताया कि कार्यक्रम का समय दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक रहेगा। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: अनवाल कौतिक में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक बैठक में कुंवर सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बोरा, सोमा परिहार, नवीन चन्द्र जोशी, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.