बरेली, अगस्त 13 -- Bareily News: बरेली। अग्रवाल सेवा समिति रजिस्टर्ड बरेली की ओर से 15 अगस्त को श्री महाराजा अग्रसेन पार्क, रामपुर बाग में 44वां भव्य हरियाली तीज मेला आयोजित किया जाएगा। संस्था के संरक्षक एवं कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित मेले में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, बच्चों व परिवार के लिए स्टॉल और फूड कॉर्नर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समिति के महामंत्री राजीव बूबना ने बताया कि मेले का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और उनकी पत्नी ममता अग्रवाल करेंगी। मेले में मिसेज तीज, मिस तीज, मेहंदी, म्यूजिकल चेयर, डांस, स्पॉट इवेंट और लड्डू गोपाल साज-सज्जा प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नूपुर गोयल, सपना अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल, मधुर अग्रवाल और ...