बरेली, अक्टूबर 21 -- Bareily News: ​आंवला। पुलिस ने 116 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, उससे एक टीवीएस विक्की और मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कसूमरा से ग्राम रेवती मार्ग पर एक युवक को पकड़ लिया, आरोपी ने अपना नाम गंगा सिंह निवासी ग्राम किटौना बताया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 116 ग्राम लगभग अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह, उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह राघव, उपनिरीक्षक ऋषिपाल सिंह, कांस्टेबल अभिनव, हरेन्द्र, फैजान और प्रशान्त कुमार शामिल रहे।फोटो 03- आंवला पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: 526 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...