Bareily News: 11 हजार की लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
बरेली, अगस्त 4 -- Bareily News: बहेड़ी। छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव गनू नगला में 29 वर्षीय युवक देशराज पुत्र मंगल सेन किसी काम से छत पर गया था। छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की जद में आने पर उसे करंट लग गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजन उसे भोजीपुरा के एक अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Bareily News: 11 हजार की लाइन की चपेट में आने से करंट लगाने से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.