बरेली, अगस्त 26 -- Bareily News: जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर 10 हजार से अधिक का है बिजली बिल बकाया बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली का बकाया बिल वसूली के लिए अब उपभोक्ताओं को कॉल की जाएगी। यह कॉल विद्युत निगम की ओर से 10 हजार से अधिक बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के पास ही जाएगा। इसके लिए नगरीय क्षेत्र में कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

बकायेदारों को कॉल अधीक्षण अभियंता नगरीय ललित कुमार के निर्देश पर बकायेदारों को फोन कर बिल जमा करने को कहा जा रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को बकायेदारों की सूची उपलब्ध कराई गई है।

जिलेभर में स्थिति कर्मचारी फोन पर उपभोक्ताओं को उनके बकाये की जानकारी देने के साथ ही जल्द बिल जमा करने के लिए कह रहे हैं। जिलेभर में करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर 10 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल ...