बरेली, नवम्बर 26 -- Bareily News: बरेली। बहेड़ी में अवैध असलहा फैक्ट्री प्रकरण में पुलिस 10 दिन के बाद भी मुख्य आरोपी गुरसेवक और अनस को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस मामले की एसआईटी भी जांच कर रही है। फरार गुरसेवक और अनस पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। 14 नवंबर की रात बहेड़ी पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बरेली-बहेड़ी रोड पर गन्ना उत्पादक महाविद्यालय से पहले स्थित एक खंडहर में तमंचा फैक्ट्री पकड़ी थी। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया था। कई हथियार तमंचा, राइफल, बंदूक बने और अधबने मिले थे। आरोपी बहेड़ी के ग्राम सिकपुरा भोजपुर जोगीठेर निवासी सुखराज सिंह, ग्राम पचपेड़ा निवासी शानू मियां, रामपुर के बिलासपुर निवासी जीवनदीप सिंह और पीलीभीत के माधौटांडा निवासी जसनूर सिंह को पकड़ा था। जबकि गुरसेवक और अनस भाग गए।पुलिस की शुरु...