बरेली, अगस्त 3 -- Bareily News: भमोरा। पुलिस ने 10 किलो 150 ग्राम डोडा के साथ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर ने बताया कि वह संदिग्ध अपराधियों, वाहनों के साथ मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए शनिवार की रात चेकिंग रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक डोडा लेकर बेचने जा रहा है। पुलिस ने ग्राम देवचरा निवासी विशाल पुत्र सुरेश चंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से डोडा बरामद हुआ। पुलिस ने डोडा कब्जे में लेकर आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...