Bareily News: .साई केंद्र में बाल दिवस पर हुआ खेलों का आयोजन
बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: बाल दिवस के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र कैंट में रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली मिशन इंग्लिश स्कूल सदर कैंट के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय सेपकटकरा खिलाड़ी राम और लक्की कुमार ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए क्रिकेट फुटबॉल और खो-खो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। केंद्र प्रभारी संदीप चौधरी और स्कूल के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों व प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में करीब 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बीए शर्मा, अभिषेक कुशवाहा, सौरभ और हर्षित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.