Bareily News: 'राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं'
बरेली, जुलाई 6 -- Bareily News: शहर विधानसभा के अंतर्गत रविवार को पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में विभिन्न वार्डों के युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि की बैठक हुई। गौरव सक्सेना ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति एवं प्रत्येक परिवार तक विकास, समृद्धि और सम्मान पहुंचाना होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान 'मिशन 124 शहर विधानसभा' के चुनावी पोस्टर का औपचारिक विमोचन भी किया गया। बैठक में लोगों ने अपनी समस्याओं और सुझाव भी रखे। इस दौरान दिलीप खुराना, चेतन गुर्जाल, अंकित खंडूजा, शिवम सक्सेना, रौनक जॉली, गिरीश यादव, अमित कंचन, अमित सक्सेना, धीरज सक्सेना, केतन अरोड़ा, पंकज खुराना, पुनीत अनेजा, ऋषभ मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.