बरेली, अगस्त 23 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान के वित्तीय वर्ष 2025-26 के लेखों का सीए फर्म से आंतरिक ऑडिट कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने ऑडिट की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। 24 अगस्त सोमवार को सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक व डीपीओ कार्यालय, 25 अगस्त को भोजीपुरा, दमखोदा, बहेड़ी, आलमपुर जाफो, रामनगर व मझगवां, 27 अगस्त को नवाबगंज, मीरगंज, क्यारा, भदपुरा, शेरगढ़ और मीरगंज, 29 अगस्त को सभी पीएमश्री एवं निर्माण प्रभाग तथा 31 अगस्त को फतेहगंज पश्चिमी, फरीदपुर, भुता, बिथरी चैनपुर व बरेली नगर के अभिलेखों का ऑडिट होगा। बीआरसी केंद्रों पर संबंधित विद्यालयों के अभिलेख और संलग्न प्रारूप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऑडिट टीम के साथ मौके पर अभिलेखों की जांच कर अ...