Bareily News: रक्षाबंधन पर मां संतोषी का जन्मदिवस मनाया
बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: सिद्धयोग शक्ति दरबार के प्रांगण में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व मां संतोषी के जन्मदिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर साधकों ने संस्थापक गुरुदेव गोविन्द और गुरुमाता आस्था को राखियां बांधकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद विशेष प्रसादी बांटी गई। इस दौरान मां संतोषी की प्रार्थना, आरती और प्रसाद वितरण हुआ। गुरुदेव गोविन्द ने बताया कि भगवान गणेश के पुत्र शुभ और लाभ की बहन की मांग पर मां संतोषी प्रकट हुई थीं। उनका जन्म रक्षाबंधन के दिन हुआ था, इसलिए इस दिन उनका जन्मदिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में राजीव शर्मा, शशि मिश्रा, कंचन अग्रवाल, मधुरलता वर्मा, मुनीश राजपूत, देवेश मिश्रा, मनोज सक्सेना, रिचा मेहरोत्रा सहित अनेक साधक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chatra News: हंटरगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.