बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: सिक्खों के चौथे गुरु धन-धन गुरु रामदास के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में ग्रीन पार्क स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास जी में रविवार को धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की गई। सुबह से देर रात तक चले आयोजनों में गुरबाणी कीर्तन, धार्मिक प्रतियोगिताओं और विशेष कीर्तन दरबार के माध्यम से संगत ने गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। ‎कार्यक्रम के दौरान क्लासिकल एवं नॉन-क्लासिकल कीर्तन, गुरबाणी कंठ प्रतियोगिता, पगड़ी और दुमाला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 200 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल के सदस्य बाहर से बरेली पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बाबा नामदेव ः शबद गायन के बाद संगत ने लंगर छका देर रात तक प्रतियोग...